वैशाली. बिहार के वैशाली के राघोपुर दियारा गंगा के जलस्तर बढ़ने के बाद नदी में हो रहे भीषण कटाव का मुआयना करने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे. इस दौरान तेजस्वी ने राघोपुर भारत के कई इलाकों में का दौरा किया. जहां कई स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत भी किया, लेकिन तेजस्वी का काफिला जैसे ही मेदिनी चौक पहुंचा, वैसे ही वहां पर पहले से छुपकर खड़े दो युवक अचानक तेजस्वी के काफिले के सामने आए. दोनों ने काफिले को काला झंडा दिखाया और ‘तेजस्वी यादव वापस जाओ’ के नारे लगाए. इसके बाद अफरातफरी मच गई.

काला झंडा दिखाने वालों में शामिल सुनील कुमार ने बताया कि तेजस्वी यादव कोरोना महामारी के दौरान अपने क्षेत्र राघोपुर में नहीं आए. इसी कारण ग्रामीणों में गुस्सा है. हालांकि तेजस्वी का काफिला आगे बढ़ गया. इस तरफ तेजस्वी अपने राघोपुर दौरा के तहत चक सिंगार, लंका टोला, करमोपुर और रामपुर बरारी इलाके का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से करते नजर आए. तेजस्वी यादव अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से राघोपुर दियारा इलाके का फीडबैक भी लेते नजर आए. मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर लिया. तेजस्वी ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वेष की भावना से कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण विकास का कामकाज नहीं हो पाया है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब वह बिहार के डिप्टी सीएम से तो राघोपुर के विकास के लिए 900 करोड़ की योजना को स्वीकृति दी थी, लेकिन अब तो सरकार ही बदल गई है. यह सरकार धरातल पर कोई काम अभी तक नहीं कर पाई है. जिससे लोगों को राहत मिल सके. तेजस्वी यादव ने अभी कहा कि कच्ची दरगाह बिदुपुर के बीच बन रहे पुल को अब तक बन जाना चाहिए था. लेकिन सरकार की सुस्ती के कारण यह महत्वाकांक्षी योजना अभी तक पूरा नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार जिम्मेदार है. इस मामले में सरकार को अपना जवाब भी देना चाहिए या फिर क्यों लेटलतीफी कार्य चल रहा है. तेजस्वी यादव पटना से चलकर राघोपुर के जेठूयी घाट पर उतरे. जहां उन्होंने गंगा नदी में एक सिक्का उछाल कर फेंका.

इस बाबत पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि गंगा नदी में सदियों से उनकी आस्था है. इसलिए उन्होंने नदी में सिक्का डालकर गंगा माता का आशीर्वाद लिया प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ राजद के प्रवक्ता और पूर्व विधायक शक्ति यादव भी उपस्थित थे. वही महोबा की राजद विधायक मुकेश रोशन भी तेजस्वी यादव के साथ राघोपुर दियारा का दौरा किया. तकरीबन 4 घंटे तक तेजस्वी यादव का राघोपुर दियारा इलाके में दौरा चला जिसके बाद तेजस्वी यादव अपने काफिले के साथ पटना रवाना हो गए.

बता दें कि चुनाव जीतने के बाद तेजस्वी यादव के राघोपुर दियारा में नहीं जाने को लेकर फतेहपुर इलाके में ग्रामीणों ने उनका पोस्टर चिपका दिया था. पोस्टर में लिखा था कि तेजस्वी यादव को ढूंढ कर लाने वाले को ₹500 का इनाम दिया जाएगा. उस पोस्टर में तेजस्वी को लापता बताया गया था. तेजस्वी के राघोपुर नहीं जाने को लेकर विरोधियों द्वारा मुद्दा बनाया गया था. कहा जा सकता है कि तेजस्वी ने राघोपुर दियारा का दौरा कर अपने विरोधियों को जवाब दिया है, लेकिन इस दौरान तेजस्वी के काफिला को ग्रामीणों द्वारा काला झंडा दिखाए जाने चर्चा का विषय बना हुआ है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *