प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  सोमवार को अपने समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सासाराम जिले में पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यक्रम के तहत आयोजित सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने शराबबंदी को लेकर लोगों को जागरूक किया. साथ ही दहेज प्रथा और कन्या बाल विवाह जैसे कुरीतियों को समाज से उखाड़ फेंकने की लोगों से अपील की. उन्होंने महात्मा गांधी की बातों को दोहराते हुए कहा कि शराब बहुत गंदी चीज है. इसका सेवन एकदम नहीं करना है.

May be an image of 10 people, people standing and text that says "राज्य में पूर्ण नशा मुक्ति, दहेज़ प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्ति हेतु समाज सुधार अभियान यों के साथ संवाद कार्यक्रम में नी हादि अभिननदन जी वका अभियान"

शराबियों की बिहार में नो एंट्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब पीने वाला इंसान हैवान हो जाता है. उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है. शराब पीने से ना सिर्फ धन की हानि होती है. साथ ही इंसान का आचरण भी खराब हो जाता है. ऐसे में गांधी की बातों को मानते हुए शराब पीना एकदम बंद कर दीजिए. वहीं, इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि ऐसा प्रावधान कर दीजिए, वैसा प्रावधान कर दीजिए. बाहर से आने वालों के लिए अलग नियम कर दीजिए, उन्हें पीने दीजिए. तो हम एक बात कहते हैं सुन लीजिए, मत आइए बिहार. अगर दारू नहीं पीने की वजह से आपको तकलीफ होती है, तो एकदम बिहार आने की जरूरत नहीं है. हम यहां किसी कीमत पर दारू पीने की इजाजत नहीं देंगे. आना है आइये नहीं तो मत आइये.

लोगों से की ये आपील

उन्होंने कहा कि हमें साल 2005 में काम करने का मौका तब से हमने लगातार काम किया. हर एक क्षेत्र में विकास करने का काम किया गया है. लेकिन समाज की स्थिति ठीक नहीं होगी तो विकास का क्या मतलब. इसलिए समाज सुधार के लिए अभियान की शुरुआत कर दी है. हर ओर ध्यान दिया जा रहा है. लोगों से भी अपील है कि जो गड़बड़ी करे, उसके खिलाफ जुलूस निकालिए. पुलिस भी आपका साथ देगी हमने पुलिस को कह दिया है. गड़बड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

दहेज प्रथा के संबंध में उन्होंने कहा कि अगर कहीं कोई दहेज लेता है, तो उसकी शादी में मत जाइए. मैंने भी इस संबंध में निश्चय कर लिया है. दो सालों से कोरोना का दौर था इसलिए लोगों से मिलने के चक्कर में इस बार हम नहीं देखे कि दहेज लिए कि नहीं लिए. लेकिन आगे तय कर लिए हैं कि कार्ड पर लिखा होगा कि दहेज मुक्त शादी है, तभी उसके घर जाएंगे. जब कोई उसके घर नहीं जाएगा तो लगेगा कि उसने गलती की है और इसका प्रभाव आगे देखने को मिलेगा.

Source : ABP News

telegram-muzaffarpur-now

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *