परशुराम पचदही गांव में गुरुवार रात शराब माफियाओं ने एक युवक को पहले बाइक से रौंदने की कोशिश की। इसमें बचने के बाद मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी बाइक से फायरिंग करते हुए मुरादपुर चौक काजीइंडा की ओर भाग गए। मृत युवक की पहचान मनटुन राम (23) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुजफ्फरपुर-महुआ मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। घटनास्थल पर मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि शराब के धंधेबाजों ने युवक की गोली मारकर हत्या की है। उन लोगों का कहना था कि शराब की खेप नई पोखर के बगल में खाली की जाती है। माफियाओं को शक था कि मनटुन पुलिस को इसकी सूचना दे रहा था। परिजन ने बताया कि शाम में वह काम से लौट रहा था, उस समय बाइक से उसे रौंद दिया था। तब परिजन उसे उठाकर घर ले आए था। उस घटना के एक घंटे बाद जख्मी मनटुन उसी जगह से चप्पल खोजकर लाने गया था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे धर कर मुंह में गोली मार दी।थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि युवक के मुंह में गोली मारी गई है।

Source : Hindustan

clat

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

chhotulal-royal-taste

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *