बेगुसराय:स्कूली बच्चों की अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए बिहार सरकार ने उन्नयन कार्यक्रम के तहत सभी जिलों के चयनित विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनवाया है। लेकिन स्मार्ट क्लास का जो एक वीडियो वायरल हो रहा है वह चौकाने वाला है।

प्रखंड के राटन मिडिल स्कूल के स्मार्ट क्लास में बच्चे पढ़ने के बदले भोजपुरी गाना पर डांस करते नजर आ रहे है। इस वीडियो में विद्यालय के जिस छात्र द्वारा हरकत की गई है उससे अभिभावकों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। विद्यालय के एचएम बिरंची यादव ने बताया कि उक्त छात्र विद्यालय को बदनाम करने की मंशा से वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन और बच्चों ने चुप्पी साध रखी है। बीईओ अरविंद कुमार सिंहा ने वीडियो की सत्यता की जांच कर मामले पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Source: Live Hindustan
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏




