स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में जलेबी बांटने के विवाद में मारपीट और फिर उसके बाद फायरिंग करने की घटना सामने आई है। ये मामला कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुरेठा पंचायत भवन में झंडोत्तोलन के बाद जलेबी बांटने का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच कुरेठा के ही रहने वाले निलेश कुमार एवं बिजली यादव के बीच जलेबी बांटने को लेकर नोंकझोक होने लगी। उस समय दोनों पक्षों को समझाने के बाद मामला शांत हो गया था। मगर बाद में एक पक्ष के द्वारा मामले को लेकर पंचायत करने की बात होने लगी।

जब मामला पंचायत में पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी होने लगी और उसी बीच एक पक्ष के द्वारा तीन राउंड फायरिंग की गई, जिससे मामला और बिगड़ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

इस मामले में गोली चलने की बात को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही। वहीं निलेश कुमार के द्वारा गांव के बिजली यादव सहित 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *