मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के हर सोमवार को लगने वाले जनता दरबार के बाद अब हर मंगलवार को जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) भी जनता दरबार लगाएंगे. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के आवास पर अब हर मंगलवार को जनता दरबार लगाया जाएगा. इसमें मांझी समते पार्टी के विधायक जनता की समस्याओं को सुनेंगे. इससे पहले BJP ने भी जनता दरबार (Janta Darbar) की शुरुआत की है. मांझी की जनता दरबार को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है.

biology-by-tarun-sir

हम पार्टी का कहना है कि जनता दरबार लगाने का मकसद आमलोगों की समस्याओं को दूर करना है. जब हम उनकी समस्याओं को पार्टी स्तर पर दूर करने लगेंगे, तो वह हम से जुड़ेंगे. इसको लेकर पार्टी स्तर से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

जिलों के साथ प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी जा रही है, ताकि वह अपने इलाके के लोगों की समस्याओं का निदान जनता दरबार में करा सके. मांझी के जनता दरबार में समस्या सुनने के लिए एससी-एसटी कल्याण मंत्री संतोष मांझी के साथ पार्टी विधायक अनिल कुमार, ज्योति मांझी व प्रफुल्ल मांझी मौजूद रहेंगे.

Source: abp news

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *