श्रीनगर में आतंकियों की गोली का शिकार बने बिहार के बांका निवासी अरविंद कुमार का शव आज उनके घर पहुंचेगा. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सारी तैयारी कर ली है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर के गवर्नर ने मृतक के परिजनों को 11.25 लाख रुपया मुआवजा देने की घोषणा की है. वहीं बिहार सरकार ने भी परिजनों को दो लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है.

terrorist attack in srinagar dead body of arvind kumar to come banka bihar from jammu kashmir skt | आतंकी के हाथों मारे गये बिहार के अरविंद कुमार का शव पहुंचेगा घर, आर्थिक

शनिवार को श्रीनगर के ईदगाह मैदान इलाके में बिहार के बांका के अरविंद कुमार साह की हत्या आतंकियों ने गोली मारकर कर दी. आज रविवार को उनका शव बिहार भेजा जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने उनके शव को बांका स्थित मृतक के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की है. खबर लिखे जाने के समय अरविंद कुमार का शव श्रीनगर के एयरपोर्ट पर ही होने की बात बताई गई है.

Cross-LoC infiltration and drone pistol deliveries scale up violence in Valley | Latest News India - Hindustan Times

आतंकियों के द्वारा गोली मारे जाने पर अपनी जान गंवाने वाले अरविंद कुमार के घर में मातम पसरा है. पूरे इलाके में लोगों के अंदर आक्रोश है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरविंद कुमार साह की हत्या को दुखद बताते हुए मृतक के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये देने की घोषणा की है.साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देशित किया है. पीड़ित परिवार 50 लाख रुपये और एक नौकरी की मांग कर रहा है.

श्रीनगर में हुये आतंकी हमले में बिहार के बांका जिला के बाराहाट प्रखंड के रहने वाले जिस अरविंद कुमार साह की हत्या हुई है वो श्रीनगर में गोलगप्पा बेचते थे. कुछ दिनों पहले भी आतंकियों ने एक बिहार निवासी की हत्या की थी. बिहार के भागलपुर जिला के रहने वाले वीरेंद्र कुमार की हत्या पिछले दिनों 8 अक्टूबर को हुई थी. वीरेंद्र कुमार भी गोलगप्पा ही बेचते थे. उनका शव भी अपने घर नहीं पहुंच सका था. आर्थिक हालत खराब होने के कारण वीरेंद्र कुमार का दाह संस्कार मजबूरन श्रीनगर में ही कराया गया था.

Source : Prabhat Khabar

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

krishna-motors-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *