बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया। एक युवक को पति बताते हुए दो लड़कियां दावेदारी करते हुए फतुहा थाने पहुंच गईं। दोनों कहने लगीं कि ये मेरे पति हैं…। 28 मई को जिस युवक की शादी तय है उसे दूसरी लड़की ने अपना पति बता थाने में दोबारा विवाह करने का आरोपित बता दिया। दोनों ही लड़कियां की शिकायत सुन जब पुलिस ने न्याय देने कही तो बोलीं, न्याय नहीं पति चाहिए…। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में निर्णय नहीं लिया जा सका है। दोनों लड़कियों की बातें सुनकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी के पुत्र की शादी वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पुत्री के साथ तय हुई है। 28 मई को विवाह की तिथि निर्धारित है। विवाह को लेकर दोनों पक्षों में तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच शुक्रवार को गौरीचक थाना क्षेत्र के निवासी की पुत्री ने फतुहा के रहने वाले लड़के को अपना पति बता दिया। उसने लड़के की पहली पत्नी होने का दावा करते हुए फतुहा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी। लड़की की लिखित शिकायत पर पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया और फतुहा थाना ले आई। 28 तारीख को वैशाली निवासी जिस लड़की से फतुहा के लड़के की शादी होने थी वह भी स्वजनों के साथ जानकारी होने पर थाने पहुंच गई।

दोनों लड़कियां लड़के पर अपना-अपना दावा करने लगे। थाने में दोनों ही लड़कियां कहने लगीं कि ये मेरे हैं। लड़कियों की बातें सुनकर पुलिस को भी नहीं समझ आ रहा था कि करें तो क्या करें। पुलिस का कहना है कि लड़के की पहले शादी हुई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। लड़का पहले से शादीशुदा है या 28 को पहला विवाह करने जा रहा है? ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *