लखीसराय. समरजीत हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी बादल कुमार के पिपरिया थाना क्षेत्र स्थित मालपुर घर पर कुर्की जब्ती करने गई पुलिस को ग्रामीण एवं परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. इसी आक्रोश के बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने घर के कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की. वहां काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे. बता दें कि 15 दिसंबर 2021 को बड़हिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के समीप लालदियारा निवासी समरजीत की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी. वहीं पिकु सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसी मामले मे बादल पुलिस गिरफ्त से बाहर है.

कोर्ट के आदेश पर आज कुर्की जब्ती की गई है. मौके पर एसडीपीओ रंजन कुमार, कबैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार, बड़हिया थाना संजय कुमार सिंह,पिपरिया थानाध्यक्ष राजकुमार साह,एसआई अनामिका कुमारी, समेत काफी संख्या मे पुलिसबल एवं महिला पुलिसकर्मी मौजूद है.

विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है
एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को हुए समरजीत हत्याकांड मामले मे आज बादल के घर कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की जा रही है. कुख्यात बादल समरजीत हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. घटना के बाद बाद से पुलिस गिरफ्त से फरार है. कोर्ट के आदेश के बाद आज पुलिस कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की जा रही है, हालांकि कुर्की जब्ती करने आए पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीण एवं परिजन के द्वारा काफी विरोध किया गया है, जिसको लेकर कार्रवाई भी की जाएगी.

गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व भी कुर्की जब्ती करने गई पुलिस को विरोध के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा था, जिसके बाद आज काफी संख्या मे पहुंची पुलिस ने कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की गई है.

अपराध की दुनिया से निकलना चाहता था समरजीत
बताया जाता है कि गलत संगत में पड़कर समरजीत अपराध की दुनिया में आ गया था. जिले के चर्चित अपराधी कारेलाल के साथ पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एक साल जेल में रहने के बाद उसमें काफी सुधार आ गया था. समरजी तअपराध की दुनिया को छोड़ पारिवारिक दायित्व अपने कंधे पर लेना चाहता था.
Source : News18





