राजधानी पटना समेत बिहार के सभी नगर निकायों की सफाई व्यवस्था मंगलवार से चरमरा गई। कारण पटना नगर निगम समेत सभी निकायों के कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने हड़ताल का आह्वान किया है। इसमें पटना नगर निगम के छह हजार कर्मियों समेत राज्य के सभी नगर निकाय के स्थायी, दैनिक, आउटसोर्स एवं संविदा कर्मी शामिल हुए हैं।

biology-by-tarun-sir

हड़ताल से एक दिन पहले पटना में जुलूस निकाल आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। प्रदर्शनकारियों ने संकल्प लिया कि यह बेमियादी हड़ताल शांतिपूर्ण ढंग से तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों पर सरकार फैसला नहीं ले लेती है।

हिमांशु शर्मा, नगर आयुक्त ने पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर हड़ताल को स्थगित करने का अनुरोध किया। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि दैनिक मजदूरी में एक मुश्त वृद्धि के अतिरिक्त प्रत्येक छह माह पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वृद्धि का प्रस्ताव अगली बैठक में लाया जाएगा। लेकिन प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

आउटसोर्स कर्मी करेंगे शहर की सफाई

नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने बताया कि हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मी से शहर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि जो लोग हड़ताल पर हैं, वे हड़ताल पर रहें, लेकिन निगम की सफाई व्यवस्था को बाधा पहुंचाने की कोशिश न करें। न ही काम करनेवाले कर्मियों की पिटाई अथवा वाहनों को रोकने अथवा क्षति पहुंचाने की कार्रवाई करें। ऐसा करनेवालों से निगम प्रशासन कड़ाई से निपटेगा और उनपर नामजद एफआईआर की जाएगी।

Source: Live Hindustan

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *