कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तीसरे साल एक बार फिर से तेज से फैलने लगा है. प्रतिदिन हजारों की तादाद में नए संक्रमित सामने आ रहे हैं. इसे देखते हुए बिहार सरकार ने कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं. इन सबके बीच बिहार वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब वे घर बैठे ही हरी ताजी सब्जियां मंगा सकते हैं. इसके लिए बिहार सरकार के अधीन आने वाले सहकारिता विभाग ने नई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है. इसके तहत कोरोना काल में फिलहाल 4 शहरों के लोग घर बैठे मनचाही सब्जियां मंगा सकता है. इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी. बुकिंग कराने के 24 घंटे में आपकी मांग के अनुरूप सब्‍जी आपके घर तक पहुंचा दी जाएगी. ताजी सब्जियों के लिए www.tarkarimart.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी.

सहकारिता विभाग की नई सुविधा का उद्देश्‍य यह है कि कोरोना काल में लोग जितना संभव हो सके उतना कम अपने घरों से निकलें. इसे देखते हुए जरूरी सामग्रियों की होम डिलीवरी करने की कोशिश की जा रही है. बिहार में कोरोना संक्रमण का ख़तरा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है, जिसकी वजह से बिहार सरकार ने कई पाबंदिया भी लगाई हैं. इसके बावजूद ख़तरा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब सहकारिता विभाग ने एक बड़ी पहल करते हुए तय किया है की ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से 24 घंटे में हरी ताजी सब्ज़ी की होम डिलेवरी की व्यवस्था की जाएगी.

इन 4 शहरों में सुविधा

सहकारिता विभाग ने फ़िलहाल बिहार कुछ प्रमुख शहरों पटना , मुज़फ़्फ़रपुर, दरभंगा और मोतिहारी में सब्जियों की ऑनलाइन डिलीवरी करने की व्यवस्था की है. विभाग लोगों से अपील भी कर रहा है की वे ऑनलाइन बुकिंग कर घर बैठे ताजी सब्जियां पाएं. सब्जियां न सिर्फ़ ताजी होंगी, बल्कि दाम भी किफ़ायती होगा. साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसकी डिलीवरी की जाएगी.

www.tarkarimart.in पर कराएं बुकिंग

सहकारिता सचिव एवं वेजटेड की अध्यक्ष वंदना प्रेयसी ने बताया की यह कदम लोगों को कोरोना से बचाव में मदद करेगा. इसके लिए आम लोग विभाग के पोर्टल WWW.TARKARIMART.IN या फिर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर तरकारी मार्ट ए डाउनलोड कर सब्ज़ियों की बुकिंग कर सकते हैं. इसके साथ ही सब्ज़ियों के दाम की ऑनलाइन पेमेंट या फिर कैश ऑन डिलीवरी की भी सुविधा है.

रात के 12 बजे तक बुकिंग पर अगले दिन डिलवरी

पोर्टल पर रात के 12 बजे तक जो ऑर्डर दिए जाएंगे, उसकी होम डिलीवरी अगले दिन की जाएगी. इसके साथ ही पटना में सब्ज़ियों के ऑर्डर सहित कुछ सुझाव या कोई और जानकारी चाहिए तो उसके लिए हरित सब्ज़ी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ के मोबाइल नंबर- 7484829026 और 9905325122 पर कर फोन कर सकते हैं. सहकारिता विभाग ने उपभोक्ताओं को सब्जी बाजार की भीड़-भाड़ से बचाने के लिए और समय पर सब्जियों की होम डिलीवरी के तहत यह सुविधा दे रहा है.

Source : News18

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *