बिहार में कोरोना वायरस (Corona Virus) अब खत्म होने के कगार पर है. बिहार स्वास्थ्य विभाग (Bihar Health Department) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार और मंगलवार के बीच किसी जिले से नया मरीज नहीं मिला है. हालांकि दूसरे राज्य का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिला है. इसके साथ ही बिहार में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 52 हो गई है. वहीं बीते 24 घंटे में इस बीमारी से पांच लोग स्वस्थ भी हुए हैं.

दरअसल हर दिन शाम चार बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की रिपोर्ट जारी की जाती है. मंगलवार से पहले बिहार में कोरोना के नए मरीजों की जो संख्या आती थी वह दस के अंदर ही रहती थी. मंगलवार को किसी जिले से मरीज नहीं मिला तो स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली. माना जा रहा कि बहुत जल्द ही बिहार से कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. 24 घंटे में 1,44,185 कोरोना वायरस के सैंपल की जांच हुई है. वहीं, रिकवरी रेट 98.66 है.

मंगलवार को आई रिपोर्ट पर एक नजर

  • स्वस्थ हुए मरीज- 05
  • कोविड की जांच- 1,44,185
  • अबतक कुल स्वस्थ हुए- 7,16,235
  • रिकवरी रेट- 98.66 फीसद
  • एक्टिव मरीज- 52

(नोटः सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर)

वैक्सीन लगवाएं, मास्क का करें इस्तेमाल

हालांकि तीसरी लहर को देखते हुए लगातार बिहार सरकार (Bihar Government) अपनी ओर से तैयारी कर रही है. वहीं दुर्गा पूजा और त्योहारी सीजन को देखते हुए भी सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की जा चुकी है. बता दें कि सरकार छूट तो दे रही है लेकिन लोगों से लगातार यह भी अपील की जा रही है कि जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है वह वैक्सीन लगवाएं और साथ ही मास्क का भी इस्तेमाल करें.

एक सप्ताह में ऐसे कम हुए एक्टिव केस

  • 28 सितंबर- 52
  • 27 सितंबर- 56
  • 26 सितंबर- 67
  • 25 सितंबर- 64
  • 24 सितंबर- 60
  • 23 सितंबर- 55
  • 22 सितंबर- 59

Source: Abp News

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *