बिहार में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। राजाबाजार स्थित एक निजी अस्पताल में जुलाई से अब तक इन्फ्लूएंजा के नौ मरीज अब तक भर्ती कराए जा चुके हैं। इनमें तीन में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक तीन मरीजों का ब्योरा उपलब्ध कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर मरीजों की जानकारी ली। स्वाइन फ्लू की दस्तक को देखते हुए अधिकारियों ने अलर्ट कर दिया है। लक्षण मिलने पर लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी गई है। जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें पटना के समनपुरा इलाके का 25 वर्षीय युवक, सीतामढ़ी का 48 वर्षीय व्यक्ति और एक महिला शामिल है।

राजाबाजार स्थित एक निजी अस्पताल के प्रबंधन का कहना है कि जुलाई से अब तक अस्पताल में इन्फ्लूएंजा से पीड़ित नौ मरीज भर्ती कराए गए हैं। इनमें जुलाई में एक, अगस्त में पांच तथा सितंबर में तीन मरीज भर्ती किए गए हैं। इन्हीं में से तीन में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

स्वाइन फ्लू के दस्तक देने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जैसे ही शुक्रवार को निजी अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई, वैसे ही अधिकारी हरकत में आ गए। जिला स्वास्थ्य समिति की एक टीम अस्पताल में जांच करने गई थी। मरीजों का पूरा ब्योरा लिया जा रहा है। उनके परिजनों की भी जांच कराई जाएगी ताकि पता चल सके कि परिवार के अन्य सदस्यों में तो बीमारी नहीं है।

राजाबाजार स्थित एक निजी अस्पताल में इन्फ्लूएंजा पीड़ित फुलवारीशरीफ के 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। जांच में इस मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि इस मरीज को किडनी से संबंधित गंभीर बीमारी भी थी।

Source: Dainik Jagran

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *