करोड़ों के गड़बड़ी में फंसे मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद आखिरकार गुरुवार को पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई के सामने पेश हुए। हालांकि अदालत से जुड़े जरूरी काम के चलते अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी को जाना पड़ा, इसलिए पूछताछ का दौर लंबा नहीं चला। डेढ़ घंटे में जो सवाल दागे गए उनमें कुछ के जवाब वह संतोषजनक नहीं दिए। इस कड़ाके की ठंड के बावजूद सवालों से सामना होते ही उनको पसीने आ गए।

एसवीयू के अधिकारियों के मुताबिक कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद 11.30 से 12 बजे के बीच एसवीयू के कार्यालय पहुंचे। इसके बाद केस के आईओ डीएसपी सुधीर कुमार ने उनसे पूछताछ शुरू की। सबसे पहले मगध विवि के कुलपति रहते 30 करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित सवाल दागे गए। ओएमआर शीट की खरीदारी समेत ई-लाइब्रेरी और अन्य मदों के किए गए भुगतान के बारे में उनसे पूछताछ हुई।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

जरूरत नहीं होने के बावजूद खरीदारी का आर्डर देने और बगैर जांच-पड़ताल के ही राशि का भुगतान करने को लेकर एक के बाद एक सवाल दागे गए। बताया गया कि इस दौरान वह अपनी सफाई देते दिखे पर उनके जवाब में न तो दम था, ना ही वह पूछताछ में शामिल अफसरों को अपने जवाब से संतुष्ट कर पाए। करीब 1.45 बजे उन्हें जाने की इजाजत दी गई।

clat

घर से बरामद 95 लाख नगद के अलावा 5 लाख के विदेशी करेंसी समेत अन्य जायदाद के स्रोत मिले। सूत्रों के मुताबिक उनसे पूछा गया कि इतनी बड़ी नगद राशि कहां से और कैसे आई ? पिछले कुछ वर्षों में खरीदी गई अन्य संपत्तियों के स्रोत को भी जानने का प्रयास किया गया। नगद राशि को वह अपना बताते रहे पर इसके स्रोत को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

nps-builders

विशेष निगरानी इकाई ने मगध विवि में 30 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 17 नवंबर कुलपति के तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई। छपेमारी में गोरखपुर स्थित घर से 95 लाख कैश के अलावा विदेशी मुद्रा, कई जमीन-जायदाद के कागजात मिले। उन्हें जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए पहले 3 जनवरी को बुलाया गया था पर नहीं आए। इसके बाद उन्हें दूसरी नोटिस जारी करते हुए 20 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया था।

एसवीयू के अफसरों के मुताबिक कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पूछताछ अभी खत्म नहीं हुई है। चूंकि केस के आईओ को अदालत से जुड़े जरूरी काम के सिलसिले में जाना पड़ा। इसी वजह से पूछताछ डेढ़ घंटे ही चली। गुरुवार की पूछताछ में उन्होंने जो जवाब दिए उसका विश्लेषण किया जाएगा, फिर उन्हें दोबारा से पूछताछ के लिए आना पड़ेगा।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *