खगडिय़ा के बेलदौर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले युवक को महिलाओं ने पोल से बांध दिया और जमकर धुनाई कर दी। घटना दो-तीन द‍िन पूर्व की बताई जा रही है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मनचले की पहचान डुमरी गांव निवासी रंजीत चौधरी के रूप में हुई है। इस संबंध में बेलदौर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से अब तक लिखित शिकायत नहीं की गई है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि पोल से बंधे युवक की महिला के द्वारा डंडे से बेरहमी से पिटाई की जा रही है। जहां बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों की बात को मानने से आक्रोशित महिला इनकार कर पिटाई करते रही। सौ से ज्‍यादा डंडे युवक के शरीर पर पड़े। कई जगह शरीर की हड्डी टूट गई है। सूत्रों के अनुसार बाद में सामाजिक समझौता कर मामले का निपटारा कर दिया गया। मारपीट में घायल मनचले युवक का एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया।

ग्रामीणों की माने तो उक्त युवक आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता रहा है। कई बार उक्त युवक की ग्रामीणों ने पिटाई की है। फिर मंगलवार को एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना बाद आक्रोशित ग्रामीणों के सहयोग से मनचले युवक को पकड़कर पोल से बांधकर महिला के द्वारा जमकर धुनाई कर दी गई। इस घटना की चर्चा चारों ओर है।

पहले भी कई बार चेताया गया था

युवक रंजीत चौधरी को पहले भी कई बार समझाया जा चुका था। लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। इस कारण इस बार मह‍िलाओं ने उसे इस तरह से सबक स‍िखाया है। महिलाओं ने कहा कि अगर अब युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आए तो और भी सबक स‍िखाया जाएगा।

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *