मिथिलांचल के लोगों के लिए खुशखबरी है। दरभंगा एयरपोर्ट से अब उन्हें स्पाइसजेट के साथ-साथ इंडिगो एयरलाइंस की भी सर्विस मिलने जा रही है, पर इसके लिए अभी उन्हें एक माह का और  इंतजार करना हाेगा। 5 जुलाई से इंडिगाे की एक-एक जाेड़ी नई उड़ान काेलकाता और हैदाराबाद के लिए शुरू हाे रही है। इसका टाइम टेबल जारी करने के साथ ही शुरुआती  किराया भी घाेषित कर दिया गया है। राेजाना ऑपरेट करने वाली दाेनाें जाेड़ी फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हाे गई है। अबतक दरभंगा एयरपाेर्ट से इंडिगाे की एक भी फ्लाइट नहीं थी। दरभंगा एयरपाेर्ट से पिछले साल 8 नवंबर से विमानाें का ऑपरेशन शुरू हुआ  था।

इंडिगो की फ्लाइट का टाइम टेबल

विमान सं- सेक्टर- प्रस्थान आगमन  किराया

6ई 6919 काेलकाता से दरभंगा 1.10 बजे 2.25 बजे 3967

6ई 6921 दरभंगा से काेलकाता 2.55 बजे 4.10 बजे 3375

6ई 6923 हैदराबाद से दरभंगा 10.15 बजे 12.15 बजे 4137

6ई 6924 दरभंगा से हैदराबाद 12.45 बजे 2.45 बजे 4005

Source : Dainik Bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *