गोपालगंज. बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब को लेकर मामला गरमाता दिख रहा है. मामला गोपालगंज जिले से जुड़ा है जहां तथाकथित रूप से शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई है, हालांकि डीएम (DM) ने दो शवों के मिलने की बात कही है. घटना जिले के मोहम्मदपुर के कुशहर गांव की है. मृतकों में 55 वर्षीय संतोष साह, छोटे लाल साह और पप्पू कुमार शामिल हैं, जबकि 3 अन्य लोग बीमार हैं जिन्हें मोतिहारी के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है.

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

इस घटना के बाद स्थानीय राजद विधायक प्रेमशंकर यादव ने सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा है. विधायक ने कहा है कि शराब पीने से जिले में 4 लोगों की मौत हुई है जबकि 4 लोग बीमार हैं. मृतक संतोष साह की मां ने बेटे की मौत की वजह शराब ही बताई है. अमरावती देवी के मुताबिक संतोष साह मंगलवार की शाम को 6 बजे ही घर आ गए थे. रात को 3 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई. बीमार होने के बाद उन्होंने परिजनों से बातचीत की, उसके बाद ही उनकी मौत हो गई.

मृतक के परिजनों के मुताबिक संतोष साह रोज शराब पीते थे. पंचायत चुनाव का समय चल रहा है और प्रत्याशी भी जनसम्पर्क के दौरान उन्हें शराब पिलाते थे. बुधवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही कुशहर गांव में डीएम, एसपी के अलावा सदर एसडीपीओ, एसडीएम और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद ही इस बात की अधिकारिक पुष्टि हो पाएगी की मौत की असली वजह क्या है. इस घटना के बाद पूर्व विधायक व जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह भी मृतक के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे. मंजीत सिंह ने कहा कि ऐसे मामले में सरकार और जिला प्रशासन अलर्ट पर है और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *