राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर उनकी राह पर चलने को तैयार हैं. तेज प्रताप ने घोषणा की है कि 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण  की जयंती के मौके पर पटना के गांधी मैदान से छात्र जनशक्ति परिषद के बैनर तले जनशक्ति यात्रा की शुरुआत होगी. यात्रा प्रारंभ होने से पहले वो गांधी मैदान स्थित लोकनायक के मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद यहां से नंगे पैर चल कर वो कदमकुआं स्थित जयप्रकाश आवास जिसे लोग जे.पी आश्रम के नाम से भी जानते हैं वहा जाएंगे. यात्रा पूरी होने के बाद यहां रखी जे.पी से जुड़ी वस्तुओं, किताबें, पत्र वस्त्र समेत उन सभी चीजों को देखेंगे. वो उस उर्जा को महसूस करेंगे जिसके साथ वर्ष 1974 के आंदोलन में कभी उनके पिता लालू यादव भी खड़े हुए थे.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि आज बिहार फिर उसी दौर से गुजर रहा है जिस दौर से उबारने के लिये जयप्रकाश नारायण और लालू प्रसाद यादव ने तत्कालीन सरकार से लड़ाई ठानी थी. जेपी ने एतिहासिक गांधी मैदान में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है. उस आंदोलन को भी छात्रों का बल मिला था. उन्होंने कहा कि आज हमने उन्हीं छात्रों के सहयोग से बिहार की बदहाली को दूर करने के लिये लड़ाई ठानी है.

बता दें कि तेज प्रताप यादव छात्र जनशक्ति परिषद से पहले छात्र आरजेडी और डीएसएस (DSS) जैसे संगठन का गठन और उसकी अगुवाई कर चुके हैं. उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में छात्र आरजेडी से जुड़े हैं. तेज प्रताप को उम्मीद है कि उनके आह्वान पर एक बार फिर बिहार के युवा, छात्र और छात्राएं उनके साथ कदम से कदम मिलाकर बिहार की लचर व्यवस्था के खिलाफ बिगुल फूंकने का काम करेंगे.

Source : News18

krishna-motors-muzaffarpur

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *