लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के मुखिया चिराग पासवान अपनी नीतीश विरोधी मुहिम को छोड़ने वाले नहीं हैं। इस पर वह अपना रुख पहले ही साफ कर चुके हैं। अब इनकी इस मुहिम को जहानाबाद के पूर्व सांसद और भारतीय सब लोग पार्टी के मुखिया अरुण कुमार का साथ मिलने जा रहा है। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने इस बात का ऐलान भी कर दिया है। चिराग पासवान के समर्थन में वह पूरे बिहार में प्रचार-प्रसार करेंगे। उनकी पोजिशन को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।

चिराग में अरुण कुमार को राज्य का भविष्य दिख रहा है। आने वाले कुछ दिनों में वह और एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। 5 जुलाई को पटना में वह पूर्व केंद्रीय मंत्री व चिराग के दिवंगत पिता रामविलास पासवान की पहली जयंती भी मनाने जा रहे हैं। रविवार को पूर्व सांसद ने भास्कर से इस बात की पुष्टि की।

रामविलास उदार नेता थे, नीतीश कुमार साइलेंट काम करते हैं

बातचीत में अरुण कुमार ने कहा कि दिवंगत रामविलास पासवान एक उदार नेता थे। सभी को साथ लेकर चलते थे, लेकिन नीतीश कुमार साइलेंट तौर पर काम करते हैं। लोजपा में टूट की वजह भी वही हैं। चिराग आने वाले एक साल का अपना वक्त बिहार को दे दें। फिर वो देखें क्या बदलता है उनके लिए।

कुमार ने कहा कि चिराग को किसी के दया की जरूरत नहीं है। उन्हें खुद का मुकाम बनाना होगा। वह नीतीश के खिलाफ हैं। इस कारण मेरा साथ हमेशा उन्हें मिलता रहेगा। 19 जून को दिल्ली में उनके साथ मुलाकात हुई थी। करीब तीन घंटे की मुलाकात में कई मुद्दों पर हमारी बात हो चुकी है। जगजीवन राम, काशी राम, रामविलास पासवान और मायावती के बाद दलितों का कोई बड़ा नेता इनके अलावा कोई और नहीं है। ये पढ़े-लिखे होने के साथ मॉडरेट नेता हैं।

maths-point-by-neetesh-sir

2018 में कुशवाहा से अलग हो गए थे अरुण कुमार

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी रालोसपा के जदयू में विलय से पहले 2018 में पूर्व सांसद अरुण कुमार अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय सबलोग पार्टी बनाई। नीतीश कुमार और इनकी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अरुण कुमार हमेशा आवाज उठाते रहे हैं।

अब उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में अपनी पार्टी का विलय चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी में कर देंगे। इसके लिए जल्द ही वो भारतीय सबलोग पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाने वाले हैं। विलय पर फैसला उस मीटिंग में ही लिया जाएगा। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि अंदर ही अंदर पूरी बात तय हो चुकी है।

Input: dainik bhaskar

vaishali-institue

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *