लोजपा सांसद चिराग पासवान का भोजपुर के शाहपुर में समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. समर्थकों ने चिराग पासवान को सोने का मुकुट पहनाया. इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला किया और जल-नल योजना के बहाने तंज कसा. आज रविवार को वे बक्सर समेत अन्य इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं.

चिराग पासवान कल भी भोजपुर में ही थे. आशीर्वाद यात्रा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पता नहीं क्यों मुझसे व्यक्तिगत रूप से नाराज हैं. वो मेरा फोन तक नहीं उठाते और ना ही मिलने का समय देते हैं. मैंने तो सिर्फ और सिर्फ उनकी नीतियों का विरोध किया है.

लोजपा सांसद ने सीएम पर हमला करते हुए कहा कि मैं हमेशा पक्षधर रहा हूं कि आप नीतियों का विरोध कीजिए ना, लेकिन आपने मेरी पार्टी को तोड़ा, मेरे परिवार को तोड़ा. मेरे परिवार और मेरी पार्टी को तोड़ने का क्या मतलब है? मेरी नीति का विरोध कीजिए ना, जैसे मैं मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना का विरोध करता हूं.

उन्होंने कहा कि जल-नल योजना बनाने से किसी भी राज्य का विकास नहीं होता है. 15 साल से नीतीश कुमार ने आखिर किया ही क्या है? अभी तक शहर के रोड भी सही हो जाने चाहिए थे. हर घर तक जल-नल बन जाना चाहिए था. यह आपने किया नहीं, यह आपकी नाकामी है. सरकार के एजेंडे में बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य होनी चाहिए थी. उन्होंने जेडीयू विधायक गोपाल मंडल को भी निशाने पर लिया. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के विधायक ऐसी जातिवादी सोच रखते हैं, ऐसे जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हैं. यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Source: Live Cities

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *