लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्‍थापक व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) में मंत्री रहे राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के दिल्‍ली के 12 जनपथ (12, Janapath) बंगले में फिलहाल उनके बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) व परिवार के सदस्‍य रह रहे हैं। इस बंगले को खाली करने के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है, जिसपर चिराग पासवान ने राम विलास पासवान की पुण्‍यतिथि (Death Anniversary) आठ अक्‍टूबर तक के लिए मोहलत मांगी है।

biology-by-tarun-sir

इस बीच चिराग पासवान ने बड़ा कदम उठाते हुए बंगले में राम विलास पासवान की प्रतिमा स्‍थापित कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब परिवार इसे राम विलास पासवान मेमोरियल बनवाने की मांग कर सकता है। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर से यह मांग उठने भी लगी है। इसके साथ यह सवाल भी उठा है कि अगर चिराग पासवान बंगला खाली नहीं करते हैं तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव, जिनके नाम से यह आवंटित हो चुका है, कहां जाएंगे?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव को आवंटित हो चुका है बंगला

विदित हाे कि एलजेपी के संस्‍थापक राम विलास पासवान का निधन लंबी बीमारी के बाद आठ अक्‍टूबर 2020 को हो गया था। इसके कुछ समय बाद ही एलजेपी दोफाड़ हो गई। पार्टी का एक गुट पशुपति पारस के नेतृत्‍व में चिराग पासवान से अलग हो गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्‍तार में पशुपति पारस के मंत्री बनने के बाद चिराग पासवान के मंत्री बनने की संभावना खत्‍म हो गई।

फिर शहरी विकास मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री के लिए निर्धारित इस बंगले को खाली करने के लिए चिराग पासवान को नोटिस दिया। इसपर चिराग ने रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि तक वहां रहने की मोहलत मांगी है। इसी बीच उन्होंने बंगले में राम विलास पासवान की प्रतिमा स्‍थापित कर दी है, जबकि यह बंगला केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव को आवंटित हो चुका है।

Source: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *