बीते बुधवार को नेपाल भंसार क्षेत्र के दो नंबर बैरियर के पास जांच के दौरान बुधवार को एक वैन से भारी मात्रा में मानव कंकाल बरामद किए गए। मानव कंकाल की तस्करी में बड़ी खबर सामने आ रही है। पकड़े गए युवक से हुई पूछताछ में चीन के वुहान लैब का कनेक्शन निकलकर सामने आ रहा है। दो दर्जन से ज्यादा मानव कंकाल के पार्ट एक नेपाली वैन से बरामद किए गए थे। नेपाल पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि ये कंकाल भारत के वाराणसी से तस्करी किए गए हैं।

नेपाल पुलिस के गिरफ्त में आये तस्कर झापा जिले के दमक निवासी युवराज कार्की एवं मारूति वैन के चालक नेपाल के रानी वार्ड 17 निवासी विनोद राय से पूछताछ में चीन कनेक्शन सामने आया है। गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस के समक्ष बताया कि भारतीय मानव कंकाल की मांग चीन में होने से इस कार्य को पूर्व में भी कई बार कर चुके हैं। तस्कर युवराज कार्की ने पुलिस के समक्ष यह भी बताया कि उक्त मानव कंकाल भारत से वाया नेपाल चीन भेजा जाता है। इस एवज में मोटी रकम (25हजार रुपये) प्रति खेप मिलती है।

वाराणसी के थे मानव कंकाल
इस संबंध में मोरंग एसपी जनार्दन जेसी ने बताया कि उक्त कंकाल भारत के वाराणसी से लेकर आया थे। किसी को शक न हो इसके लिए उसे कागज में अच्छी तरह से लिपटकर रखा गया था। तथा चीन में कहां और किसे देना था पर पूछताछ चल रही हैं।

कहीं बुहान के लैब में तो नहीं भेजे जा रहे?
नेपाल में गिरफ्तार मानव कंकाल तस्कर से पूछताछ में भारतीय मानव कंकाल चीन भेजने का खुलासा के बाद यह आशंका जताई जा रही हैं कि कहीं चीन के बुहान लैब में तो भारतीय मानव कंकाल की मांग तो नहीं।हलांकि पुलिस अभी भी गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही हैं कि चीन में कहां और किसे देना था।यह पूछताछ के बाद ही खुलासा हो सकता है।
Source : Dainik Jagran
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏





