महापर्व छठ के दौरान छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाट पर आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। छठ पूजा के दिन 10 नवंबर को दोपहर 2 से शाम 7 बजे व 11 नवंबर की रात 2 से सुबह 8 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह पटना जिले में बड़े वाहनों का प्रवेश 10 नंवबर को पूर्वान्ह 10 बजे से 11 नवंबर को पूर्वान्ह 10 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधत रहेगा। सिर्फ छठ व्रतियों, अग्निशमन, एंबुलेंस व शवदाह वाले ही वाहन आ-जा सकेंगे।

अशोक राजपथ
अशोक राजपथ में कारगिल चौक से पूरब दीदारगंज, कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक आम वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ खजांची रोड से पटना कालेज, सायंस कालेज परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए सिर्फ छठ व्रतियों के वाहनों की पार्किंग होगी।
दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इस दौरान वाहनों को रामजीचक मोड़ की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन नहर रोड होते हुए बेली रोड आ सकेंगे।

गायघाट की ओर जाने वाले वाहनों की व्यवस्था
गायघाट की ओर जाने वाले वाहन बाईपास या न्यू बाईपास से सीधे धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर व विस्कोमान होते हुए गायघाट जा सकेंगे। इन वाहनों को गायघाट पुल के नीचे पश्चिम पाया से सटे फ्लैंक में, हथिया बगान, आलमगंज, लोहा गोदाम, एमसीएच में पार्क कराया जाएगा।
गायघाट पुल के नीचे से परिचालित होने वाले टैंपो व व्यवसायिक वाहनों का परिचालन बाइपास थाना मोड़ से चौक शिकारपुर तक, यू बाइपास करमलीचक मोड़ से पटना सिटी, दीदाररगंज चेक पोस्ट से पश्चिम अशोक राजपथ में प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार चौक शिकारपरु आरओबी से पूरब मोर्चा रोड, पूरब दरवाजा की ओर जाने वाले छठ व्रतियों के वाहनों को गुरु गोविंद सिंह आरओबी के नीचे व पटना साहिब स्टेशन के पास पार्क कराया जाएगा।
जेपी सेतु
जेपी सेतु पर छोटे वाहनों का परिचालन नहीं किया जा सकेगा। पाटीपुल, दीघा , शिवा व मीनार घाट जाने वाले व्रतियों के वाहन निर्धारित पार्किंग में पार्क किए जा सकेंगे। इन घाटों पर वाहनों का निकास एवं प्रवेश जेपी सेतु के एप्रोच पथ से रुपसपुर नहर रोड से होगा।

न्यू बाईपास
बाढ़ व मोकामा से पटना आने वाले ट्रकों को परिचालन फतुहा ओवरब्रीज से यूटर्न लेकर एनएच 30 पर बिहटा सरमेरा पथ पर भेज दिया जाएगा। दीदारगंज की ओर ट्रकों का परिचालन भी नहीं हो सकेगा। इन वाहन मसौढ़ी मोड़ के रास्ते बिहटा-सरमेरा पथ होते हुए फतुहा जा सकेंगे।
नगर बस सेवा
पटना जंक्शन, जीपीओ होते हुए बेली रोड से दानापुर या खगौल जाने वाली बस किसी भी परिस्थिति में गांधी मैदान नहीं जा पाएंगी। उक्त वाहन पटना जंक्शन से ही अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना होंगे।
जिला नियंत्रण कक्ष फोन नंबर
पुलिस नियंत्रण कक्ष 0612-2219810
पटना सिटी 100, 9470001389
नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी 0612-2631813
नगर पुलिस अधीक्षक मध्य 9473400336
नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी 9473400335
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 9431822968
पुलिस अधीक्षक यातायात 9431822970
एसडीपीओ सदर 9473191200
एसडीपीओ पटना सिटी 9473191202
एसडीपीओ दानापुर 9473191201
Source : Hindustan
(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





