बिहार के बेतिया में घर से फरार हुए प्रेमी युगल के निकाह का एक दिलचस्प मामला सामने आया है. प्रेमी-युगल का निकाह उस समय सुर्खियों में आया, जब स्थानीय भाजपा विधायक ने दोनों का निकाह मस्जिद में करवा दिया. स्थानीय विधायक  की ये पहल पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. ये दिलचस्प वाकया योगापट्टी प्रखंड के दरवालिया पंचायत के चोरही गांव का है.

Bettiah BJP MLA Vinay Bihari got nikah in mosque couple who ran away from home - जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी... घर से भागे प्रेमी जोड़े का बीजेपी विधायक ने

दरवालिया पंचायत के गांव चोरही की रहने वाली एक लड़की को नरकटियागंज प्रखंड के पंचमवा गांव के रहने वाले लड़के से प्यार हो गया. धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा. इस बीच दोनों के मिलने-जुलने पर परिवार की बंदिशें लगने लगीं, जिससे नाराज होकर प्रेमी-युगल ने घर से भागने का फैसला कर लिया. इधर लड़की के गांव वालों को जब इसकी भनक लगी, तो गांव में इसकी पंचायत बैठाई गई. गांव के लोगों ने दोनों का निकाह कराने का फैसला किया. जिसकी ख़बर लड़के के घरवालों को दी गई.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

प्रेमी युगल और ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने की मदद

आमतौर पर ऐसे मामलों में लड़की पक्ष इस तरह की शादी को लेकर तैयार नहीं होता है, लेकिन इसके उलट इस मामले में लड़का पक्ष ही शादी को लेकर तैयार नहीं हो पाया. इसके बाद लड़की पक्ष और गांव वालों ने मिलकर लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी से मदद मांगी. लड़की पक्ष के साथ प्रेमी-युगल और गांव वालों की मांग पर भाजपा विधायक ने निकाह कराने का फैसला किया. इसके बाद गांव की मस्जिद में काजी ने प्रेमी-युगल का निकाह पढ़वाया. इस पूरे निकाह के दौरान मस्जिद में विधायक भी मौजूद रहे. निकाह का यह तरीका पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Source : Aaj Tak

nps-builders

KRISHNA-HONDA-MUZAFFARPUR

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *