नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्यभर के नगर निकाय प्रशासन को हड़ताली सफाईकर्मियों से सख्ती से निपटने की निर्देश दिया है। इसके तहत सफाई कार्य में शामिल कर्मियों को तंग करने, कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले हड़ताली कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

गुरुवार को नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने राज्य के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ बैठक की और सफाईकर्मियों के हड़ताल से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से सफाई का कार्य कराया जा रहा है।

बताया गया कि बैठक में निर्देश दिया गया कि हड़ताल के दौरान नगर निकायों में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से सफाई कार्य कराया जाए। जिन नगर निगमों के साथ आउटसोर्सिंग एजेंसी नहीं है वे जल्द एजेंसी का निर्धारण कर दें। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सतीश कुमार सिंह ने सभी जिलों के जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक को निर्देश जारी कर कहा कि हड़तालियों द्वारा शहरी क्षेत्रों में यदि किसी भी प्रकार का व्यवधान जैसे सरकारी/निजी कार्यालयों में कार्य संपादन में व्यवधान, वाहनों के परिचालन पर रोक या उसे क्षति इत्यादि किया जाता है तो उक्त कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए।
Source: Live Hindustan
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏




