जातीय जनगणना का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है. उन्होंने आज रविवार को पटना स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जातीय जनगणना पर जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि वे क्लियर बताएं कि जातीय जनगणना कराएंगे या नहीं?

दरअसल, जातीय जनगणना को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी राजनीतिक दलों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला था. इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल थे. बीजेपी के भी प्रतिनिधि मौजूद थे. प्रधानमंत्री ने इस पर गंभीरता दिखाई थी. कहा था कि इस पर विचार करेंगे. इसके पहले राजनीतिक दलों की ओर से नीतीश कुमार ने पत्र भी लिखा था.

जातीय जनगणना की मांग पर 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि की मुलाकात हुई थी. लेकिन आज 5 सितंबर है. दो हफ्ता बीतने को है, लेकिन अब तक प्रधानमंत्री की ओर से जवाब नहीं आया है. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई दफा कह चुके हैं कि उन्हें भी प्रधानमंत्री के जवाब का इंतजार है.

अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जातीय जनगणना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट बताएं कि जातीय जनगणना कराएंगे या नहीं. उन्होंने कहा कि इसे लेकर राजद की ओर से फिर पत्र लिखा जाएगा. पार्टी आंदोलन करेगी. इसके बाद इसे लेकर पूरे देश में मुहिम चलाया जाएगा. उन्होंने फिर दोहराया कि जातीय जनगणना बहुत जरूरी है.
Source: Live Cities
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏



