पंचायत चुनाव के लिए इस बार वोटों की गिनती एक ही केंद्र पर होगी। जिले में झपहां स्थित तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय को मतगणना केंद्र बनाया गया है। सभी पंचायतों के सभी छह पदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती यहीं होगी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) एवं डीएम प्रणव कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी पंचायतों के लिए बज्रगृह भी यहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा चुनाव से पहले ईवीएम रखने के लिए सभी प्रखंडों में अलग-अलग कमिशनिंग स्थल बनाए गए हैं। यहीं से पंचायतों में ईवीएम भेजी जाएगी। चुनाव के बाद मतदान केंद्र से ईवीएम तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में जमा किया जाएगा। इसके अलावा सरपंच और पंच पदों के लिए वोट के लिए बैलेट बॉक्स भी यहीं जमा होंगे।

मालूम हो कि इससे पहले प्रखंड मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाया जाता था। इस बार चार पदों जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य के लिए ईवीएम और सरपंच एवं पंच के लिए बैलेट से चुनाव हो रहा है। इन सभी पदों के लिए वोटों की गिनती के लिए एक ही केंद्र तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण कॉलेज, झपहां में बनाया जा रहा है। इसके अलावा पंचायतों में क्लस्टर केंद्र का भी निर्माण होगा। यहां रिजर्व ईवीएम रखी जाएंगी। किसी बूथ पर ईवीएम की गड़बड़ी पर यहां से उसे भेजा जाएगा।

प्रखंडों में ईवीएम कमिशनिंग केंद्र यहां बनाए जाएंगे

  • प्रखंड कमिशनिंग केंद्र
  • पारू उच्च विद्यालय पारू
  • मोतीपुर जीवछ महाविद्याल, मोतीपुर कमरा नंबर एक व दो
  • कटरा नवनिर्मित प्रखंड कार्यालय का हॉल नंबर एक व दो
  • बंदरा सर्वादय उच्च विद्यालय, पीयर
  • मीनापुर बीआरसी का नया भवन एवं किसान भवन
  • बोचहां एसएफसी भवन, प्रखंड कार्यालय परिसर
  • मुरौल राजकीय शिवनंदन उच्च विद्यालय 10 2, सादिकपुर
  • मुशहरी राजकीय महिला पालीटेक्निक कॉलेज, बेला
  • औराई मध्य विद्यालय, औराई (हिन्दी)
  • गायघाट राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, जारंग
  • साहेबगंज सीएन कॉलेज, साहेबगंज
  • कुढऩी राजकीयकृत उच्च माध्यमिक 10 2 विद्यालय, छाजन मोहिनी
  • कांटी उच्च माध्यमिक विद्यालय रतनपुरा, कांटी
  • मड़वन प्रखंड संसाधन केंद्र, बीआरसी मड़वन
  • सरैया जगत ङ्क्षसह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मानिकपुर
  • सकरा उच्च माध्यमिक विद्यालय, मछही

सभी पंचायतों के लिए मतगणना केंद्र: तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण कॉलेज, झपहां, सभी पंचायतों के लिए बज्रगृह : तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण कॉलेज, झपहां।

Source: Dainik Jagran

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *