17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। सीमित ओवरों में रविचंद्रन अश्विन की 4 साल के बाद वापसी हुई है वहीं टी-20 के मास्टर गेंदबाज कहे जाने वाले युजवेंद्र चहल की जगह वर्ल्ड कप टीम में नहीं बन सकी है। इन सबसे ऊपर इस सिलेक्शन की बड़ी बात ये है कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटर बनाया गया है।

भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी ये खबर चौंकाने वाली है। ‘बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने कहा, ‘भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के मेंटर होंगे।’ बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद से ही धोनी आईपीएल के अतिरिक्त हर तरह की क्रिकेट से किनारा कर लिया था। वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ने से पहले धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में नजर आएंगे।

2007 में धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था। 2021 का ये टी-20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया का ऐसा पहला टी-20 वर्ल्ड कप होगा जब टीम इंडिया के कप्तान धोनी नहीं होंगे। इस बार धोनी मेंटॉर के रूप में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए कारगर रणनीति तैयार करने के उनके अनुभव को देखते हुए इस भूमिका के लिए चुना गया है। वह जानते हैं कि आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने के लिए किस तरह से योजना बनायी जा सकती है जबकि कोहली अभी तक आईसीसी टूर्नामेंट में टीम को कोई भी ट्राफी नहीं दिला सके हैं।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शुमार विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की अगुवाई में भारत ने दो विश्व कप खिताब – दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी20 विश्व कप और भारत में 2011 वनडे विश्व कप – जीते हैं। धोनी इस समय अपनी इंडियन प्रीमियर लीग टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं और संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से बहाल होने वाली टी20 लीग की तैयारियों में जुटे हैं। पिछले साल 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट पर धोनी के संन्यास की घोषणा ने विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था और इसके बाद से उन्होंने एक बार भी इसके बारे में बात नहीं की है।

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

Source: Live Hindustan

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *