बिहार के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री व राजद विधायक तेजप्रताप यादव (RJD MLA Tej Pratap Yadav)ने कहा है कि बिहार में सरकार (Bihar Government) अपने दिन गिन रही है। किसी भी दिन यह सरकार गिर सकती है। नीतीश जी के कई विधायक हमारे यहां से अगरबत्‍ती खरीद कर ले गए हैं। तेजप्रताप ने इस दौरान केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं को इस सरकार ने पकौड़े तलने पर मजबूर कर दिया है।

80 तरह की जड़ी-बूटियों से बनती है अगरबत्‍ती

LR ब्रांड अगरबत्‍ती निर्माण शुरू कर सुर्खियों में आए तेजप्रताप ने कहा कि उन्‍होंने वृंदावन समेत कई जगहों पर फूलों की अगरबत्‍ती बनाने की जानकारी ली। इसके बाद यहां अगरबत्‍ती निर्माण शुरू कराया। इसमें कई तरह की जड़ी-बूटी मिली हुई है। इस कारण यह पूरी तरह प्रदूषणमुक्‍त और सुगंधित है। मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से इसे बनाया जाता है। इसमें कई लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है। यह अगरबत्‍ती नीतीश जी के कई विधायक भी खरीदकर ले गए हैं। हालांकि उन्‍होंने किसी का नाम बताने से इंकार किया।

जनता दरबार में महिला का चेन छिन गया, दूसरे जगह की क्‍या कहें

मुख्‍यमंत्री के जनता दरबार पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि उनके छोटे भाई तेजस्‍वी (Tejashwi Yadav) की देखादेखी सीएम ने जनता दरबार शुरू किया है। लेकिन उसमें भी शीशे की दीवार,फोन, तमाम प्रोटोकॉल होते हैं। लेकिन हमलोग तो सीधे जनता से मिलते हैं। उनकी समस्‍याएं सुनते हैं। क्‍योंकि हम लोग हाइटेक नहीं जमीन से जुड़े नेता हैं। हमारे पिताजी (Lalu Prasad Yadav) भी तो जनता से सीधे मिलते थे। उस समय भी तो प्रोटाेकॉल थे। लेकिन उन्‍होंने जनता के लिए कभी इसकी परवाह नहीं की। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में जब महिला का चेन छिना गया तो दूसरे जगह पर सुरक्षा की कल्‍पना क्‍या करें।

Input: dainik jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *