पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में पलायन, भुखमरी, अपराध के अलावा कुछ नहीं है, राज्य की जनता सब जानती है. सरकार में बैठे लोग समाज सुधारने की बात करते हैं लेकिन पहले अपने सहयोगियों को ही समझा लेते. ये कुछ और कहते हैं और इनके सहयोगी जीतन राम मांझी कुछ और कहते हैं. तेजस्वी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. कहा कि ये लोग शिक्षा पर बात नहीं करते हैं. अब तो नीतीश सरकार खुद सुधर जाए.

नीति आयोग की रिपोर्ट को तेजस्वी ने दिया हवाला

तेजस्वी यादव ने नीति आयोग की रिपोर्ट के आधार पर कहा कि बिहार विकास के पैमाने में फिसड्डी है. इस विफलता का जिम्मेदार कौन है? नीतीश कुमार फेल हो चुके हैं. थाने में चूहे शराब पी जाते हैं. इन्हें सरकार में बुराई नजर नहीं आती है सिर्फ समाज में ही आती है. वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक को लेकर तेजस्वी नें कहा कि यह पूरा मामला यूपी चुनाव से जुड़ा है. यूपी चुनाव से पहले ये साजिश की जा रही है.

सीएम के समाज सुधार यात्रा पर भी साधा निशाना

सीएम नीतीश कुमार के ‘समाज सुधार अभियान’ पर भी तेजस्वी यादव ने कई सवाल किए. तेजस्वी ने कहा- “क्या बिहार की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन और बेरोजगारी सरकार की व्यवस्था संबंधित सबसे बड़ी सामाजिक समस्याएं नहीं हैं? आप इन सामाजिक खामियों, समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं पर यात्रा कर इन्हें दूर क्यों नहीं करना चाहते? बिहार को ‘समाज सुधार’ से अधिक ‘व्यवस्था सुधार’ यात्रा की आवश्यकता है.”

Source : ABP News

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *