जिले में अलग-अलग जगहों से शादी के नाम पर झांसा देकर युवती के साथ खेल करने का मामला प्रकाश में आया है। नरकटियागंज में शादी का झांसा देकर अभियुक्त युवती का यौन शोषण करता रहा। जिसके बाद पीडि़ता ने थाना पहुंच मामला दर्ज कराया। आरोपित उसे कभी पटना तो कभी नेपाल घुमाता रहा और बाद में शादी करने से इन्कार कर गया। इसी तरह गौनाहा में युवती को बहला-फुसलाकर शादी की झांसा देकर चार सालों तक उसका यौन शोषण करता रहा। उसके साथ नाजायज रिश्ते बनाता रहा। बाद में शादी करने से मुकर गया। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में लगातार तीन साल तक युवती का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। रोती बिलखती हुई पीडि़ता थाना पहुंची और पुलिस से न्याय के लिए गुहार लगाई है। दिए आवेदन में पीडि़ता ने बताया है कि गांव के एक युवक रेयाज से उसकी शादी परिवार वालों ने वर्ष 2018 में तय की। शादी तय होने के बाद रेयाज हमेशा उसके घर आने जाने लगा। इस बीच घरवालों के राजी कराकर कई बार उसे घुमाने के लिए कभी पटना तो कभी नेपाल के ठोरी लेकर गया। वहां उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। मना करने पर जल्द ही शादी का प्रलोभन देता रहा। तीन साल तक युवती के साथ नाजायज का यह सिलसिला चलता रहा।

युवती ने जब इस बात की जानकारी अपने घर वालों को दी परिजनों ने युवक के घर जाकर शादी का दिन तय करने को कहा। तब बात दहेज पर आ गई। युवक व उसके परिवार वाले दो लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। इस बीच बुधवार को पीडि़त पक्ष के लोगों ने गांव में पंचायती भी रखी। लेकिन युवक के परिजन शादी से इनकार कर दिए। बात बढ़ी तो युवती के परिजनों के साथ मारपीट भी की। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। पीडि़त युवती की शिकायत पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक किया यौन शोषण, गिरफ्तार
गौनाहा। मटियरिया थाना क्षेत्र के एक युवती को बहला-फुसलाकर शादी की झांसा देकर चार वर्षों से उसका यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता ने मंगलवार को मटियरिया थाना में बेलसंडी निवासी भारतेंदु कुमार, उसके पिता सुरेंद्र महतो एवं उसकी माता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि भारतेंदु कुमार चार साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए रखने के बाद अब शादी से इंकार कर दिया है। लड़की बताई है कि चार साल से शादी के नाम पर यौन शोषण करने के बाद शादी से इनकार कर दिया है। पीडि़ता द्वारा जब शादी के लिए दबाव बनाए गया तो आरोपी छठ के बाद शादी करने का आश्वासन दिया था। जब वह फोन करके शादी के लिए बोली तो उसने शादी से इंकार कर दिया। युवती जब आरोपित के घर पहुंची तो उसने पीडि़ता को मारपीट कर घर से भगा दिया। सूत्रों के अनुसार दोनों का संपर्क क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बेलसंडी आने जाने के क्रम में हुई थी। आरोपित उसी बैंक में चपरासी का काम करता था। मामले में मटियरिया थानाध्य्क्ष संजय कुमार ने बताया कि लड़की को 164 का बयान के लिए बेतिया भेज दिया गया है। उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





