जहानाबादः आशीर्वाद यात्रा के क्रम में जहानाबाद पहुंचे चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. रविवार को जहानाबाद पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि लोक सभा चुनाव से पहले ही बिहार में मध्यविधि चुनाव होना तय है. सरकार में शामिल गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों दलों का गठबंधन जल्द ही टूटने वाला है.

रोड शो कर जहानाबाद में लिया जनता का आशीर्वाद

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उन्हें बिहार की सच्चाई मालूम नहीं है. वह बिहार में सीएम हाउस से कम निकलते हैं और जब निकलते हैं तो हेलिकॉप्टर से ही निकलते हैं. इससे पूर्व जहानाबाद पहुंचते ही एलजेपी कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का स्वागत किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ चिराग पासवान ने रोड शो करते हुए पूरे जहानाबाद का भ्रमण कर लोगों से आशीर्वाद मांगा.

बड़ी संख्या में अपने कार्यक्रम में लोगों का हुजूम देख गदगद हुए चिराग ने अपने मित्र डॉ. अजय कुमार के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में रामविलास पासवान और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण और माल्यार्पण किया. इसके बाद आंबेडकर मोड़ के समीप बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

Input: abp news

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *