मुंगेर. तारापुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे. यहां उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को सुना और इसके समाधान का आश्वासन भी दिया. इसके बाद संवाद सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनावी दौरे के दौरान मैंने वादा किया था कि कार्यकर्ताओं से मिलने आऊंगा, इस कारण मुझे आना पड़ा. आप सबों ने चुनाव के दौरान काफी बेहतरीन कार्य किया जिसका परिणाम हुआ कि एनडीए प्रत्याशी की यहां जीत हुई. आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं. सीएम नीतीश ने कहा कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र में पहले भी विकास का काफी कार्य हुए हैं, और इस क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था को और कैसे बेहतर बनाया जाय इस पर काम हो रहा है.

May be an image of 3 people and people standing

मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण देने वाला बिहार पहला राज्य है. पहले सड़कों पर लड़कियां नहीं निकलती थी. स्कूल की हालत काफी खस्ता थी. सरकार में आने के बाद इन सभी को ठीक करने का कार्य किया. शिक्षा को ले सीएम ने कहा कि पंचायत स्तर तक प्लस 2 और इंटर तक कि पढ़ाई की व्यवस्था करवाई जा रही है.

May be an image of 13 people, people standing, people sitting and indoor

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को ले सीएम नीतीश ने कहा कि इस और काफी कार्य किया जा रहा है. कई अस्पतालों को बनाने के अलावा अन्य कई सुविधाओं को अस्पतालों को मुहैया करवाया जा रहा है. साथ ही कहा कि पुनः जब शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा तो वे 15 फरवरी को फिर आएंगे.

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तारापुर सिंचाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे. नीतीश कुमार ने संग्रामपुर प्रखंड के महाने बीयर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया. सीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने योजना का जीर्णोद्धार करने की बात कही. योजना चालू होने के बाद संग्रामपुर प्रखंड के अलावा टेटिया बंबर प्रखंड के दर्जनों गांवों के खेतों तक स‍िंचाई के लिए पानी पहुंचेगा.

May be an image of one or more people and people sitting

सीएम नीतीश ने कहा कि 1965 में बना ये महाने बीयर कई गांव के लिए वरदान साबित होगा. किसानों को खरीफ फसल पर ही निर्भर रहना पड़ता है. महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना के शुरू हो जाने से किसान अपनी खेतों में रबी फसल की भी खेती कर सकेंगे. महाने बीयर स‍िंचाई परियोजना संग्रामपुर प्रखंड के बिरजपुर, पतघाघर,खपडा व टेटिया बंबर प्रखंड के नोनाजी. केशौली, भूना मंजूरा, देवघरा दर्जनों गांवों के किसानों के लिए वरदान साबित होगा. महाने बीयर केनाल का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था. किसानों की स‍िंचाई सुविधा सुलभ हो गयी थी.

तारापुर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता संवाद समारोह में कार्यकर्ताओं ने अपने मन की बात सीएम और अन्य मंत्रियों के अलावा अधिकारियों के समक्ष खुल के रखी. कार्यकर्ताओं ने सीएम को अवगत कराते हुए क्षेत्र के कई समस्याओं को बताया. कार्यकर्ताओं ने बताया कि कैसे तारापुर में खाद की कमी है. स्कूल और अस्पताल की स्थिति में और सुधार होना है. महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में एक भी स्टेडियम नहीं है. इस वजह से कई खेल प्रतिभाएं अपना दम तोड़ रही हैं.

मुख्यमंत्री के साथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री संजय झा और मंत्री अशौक चौधरी, मंत्री सम्राट चौधरी विधायक राजीव कुमार सिंह के अलावा कई प्रधान सचिव के अलावा वरीय अधिकारी मौजूद थे.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *