पटना. बिहार  (Bihar) सरकार ने 2 जिलों के एसपी को हटाने के बाद 5 एसपी (SP) को नए जगह पर पदस्थापित किया है. पटना ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को औरंगाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं पटना मध्य के एसपी विनय तिवारी को भोजपुर का एसपी बनाया गया है. पटना लॉ एँड ऑर्डर के एएसपी स्वर्ण प्रभात को भागलपुर का सिटी एसपी बनाया गया है. दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनीत कुमार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर पदस्थापित किया गया है. बाढ़ के SDPO अंबरीश राहुल को पटना सिटी एसपी मध्य के पद पर पदस्थापित किया गया है.

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने बुधवार को 2 जिलों के एसपी को हटा दिया था. भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद एसपी सुधीर कुमार पोरिका को पुलिस मुख्यालय में योगदान का आदेश जारी किया गया था. शाम में इन दोनों जिलों के अलावे पांच जगहों पर नए एसपी की तैनाती की अधिसूचना जारी कर दी गई है.

आने वाले दिनों में हो सकते हैं कई ट्रांसफर

मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी और ऐसे कई जिले है जहां DM और SP के साथ-साथ SDO, DSP SDPO और इंस्पेक्टर स्तर पर आने वाले दिनों में फेलबदल हो सकता है दरअसल, राज्य सरकार विगत माह बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था को सदृढ़ करने के साथ-साथ बालू के काले खेल को रोकने के लिए तबादले कि कारवाई करने के मूड़ में है. ऐसे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की लिस्ट भी तैयार की जा चुकी है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *