पटना. कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए अनलॉक 6 का ऐलान किया है और इसमें कई रियायत की घोषणा भी की गई है. अनलॉक 6 में एक महत्वपूर्ण फैसला धार्मिक स्थलों को खोलना भी है. सरकार के इस फैसले का धार्मिक स्थल से जुड़े लोगों ने स्वागत किया है साथ ही सरकार के निर्देश के बाद धार्मिक स्थल में आने वाले भक्तों के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निर्देश भी जारी कर दिया है. पटना रेलवे स्टेशन के नजदीक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर ने भी भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोलने की पूरी तैयारी कर ली है साथ ही जो भक्त मंदिर में आएंगे उनके लिए निर्देश भी जारी कर दिया गया है.

महावीर मन्दिर में कतारबद्ध होकर दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

गुरुवार से आम भक्तों के लिए मन्दिर खुल गया है. पटना महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि भक्तों को कतारबद्ध होकर मन्दिर में प्रवेश करना होगा. भगवान हनुमान के दोनों विग्रहों का दर्शन कर नैवेद्यम प्रसाद अर्पित करते हुए श्रद्धालु निकास द्वार से निकल जाएंगे. कई दिनों बाद मन्दिर खुलने से श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रारंभ में कुछ दिन मन्दिर में रूकने की अनुमति किसी को नहीं होगी. पूर्व की भांति अभी मन्दिर परिसर में बैठकर पाठ न करने का अनुरोध किया गया है. केवल दर्शन करने और पुजारी के माध्यम से प्रसाद अर्पित करने की छूट दी गई है. लोगों को कतार में पर्याप्त दूरी बनाकर रखनी होगी साथ ही मंदिर में सुरक्षा बलों की भी तैनाती रहेगी.

May be an image of sky and temple

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लंबे अंतराल के बाद मन्दिर खुलने के कारण भक्तों की होनेवाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी. आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि उनके अनुरोध पर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश दिए हैं. मन्दिर प्रबंधन की ओर से भी निजी सुरक्षा बल और कार्यकर्ता भक्तों को कतारबद्ध रखने और भीड़ नियंत्रण में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करेंगे.

खुलेंगे सभी काउंटर

मन्दिर के प्रवेश द्वार के निकट सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था रहेगी. प्रवेश द्वार के पास तीनों नैवेद्यम काउंटर खुलेंगे साथ ही विभिन्न अनुष्ठान जैसे दरिद्र नारायण भोज और दान आदि के लिए भी काउंटर खुलेगा. रुद्राभिषेक, रामार्चा पूजा,सत्यनारायण पूजा आदि के लिए रसीद कटना प्रारंभ होगा. आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि मन्दिर में सभी भक्तों का स्वागत है लेकिन जो समय बीताने के लिए मन्दिर में रहते हैं या अन्य इरादे से आते हैं उन्हें इसकी अनुमति नहीं होगी.

Source : News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

advertise-with-muzaffarpur-now

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *