पटना. अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी स्थित एक निजी अस्पताल से 38 किलो हाथी का दांत बरामद किया गया है. मौके पर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई कोलकाता के वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो ने की है.

Three arrested including doctor with 35 kg ivory - 35 किलो हाथी दांत के साथ डॉक्टर समेत तीन धराए

गिरफ्तार तस्करों में डॉ ज्योति कुमार, बंटी और रविरंजन चिरायु हॉस्पिटल में काम करते हैं. गिरफ्तार डॉ ज्योति कुमार वैशाली जिला भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हैं. पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा के निधन के बाद इन्हें यह दायित्व मिला था. सूत्रों की मानें तो तीनों को पाटलिपुत्र थाने पर वन विभाग की टीम रखी हुई है और जांच की जा रही है कि आखिर यह दांत कहां से लाया गया था.

इंटेलिजेंस से मिली थी रिपोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो को एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट मिली थी कि हाथी के दांत की तस्करी बड़े पैमाने पर होने वाली है. इसके बाद कोलकाता से एक टीम पटना पहुंची और पटना के डीएफओ व स्थानीय थाने के सहयोग से अस्पताल में छापेमारी की, तो हाथी का दांत बरामद हुआ.

ग्राहक बन पहुंचे थे अधिकारी

सूत्रों के अनुसार गोरखपुर से डीएफओ ने ग्राहक बन तस्कर से बात की. कहा कि मुझे हाथी के दांत की बड़ी खेप चाहिए. इसके बाद उन्हें पटना में बुलाया गया. फिर तीनों को पटना वन विभाग की टीम, अगमकुआं थाना पुलिस और कोलकाता के वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

हाथी रखने का है शौक

सूत्रों की मानें, तो जिनकी गिरफ्तारी हुई है, वे हाथी पालने के बहुत बड़े शौकीन हैं. वैशाली के जन्दाहा स्थित घर पर हाथी भी रखा गया है. सूत्रों की मानें, तो वर्षों से हाथी पालने के बारे में भी अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. जानकारी यह भी मिल रही है कि इसका कनेक्शन असम से हो रहा है.

Source : Prabhat Khabar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *