शराब पीकर हंगामा करने वाले भाजपा नेता सुधीर कुमार को कदमकुआं थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जगत नारायण रोड से उसे पकड़ा गया। थानेदार विमलेंदु कुमार ने बताया कि पुलिस को बुधवार की रात 11 बजे खबर मिली थी कि शराब के नशे में सुधीर हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंच गयी और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजीटिव आयी। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों की मानें तो शराब के मामले में पकड़े जाने के बाद सुधीर के लिये कई पैरवी थाने तक पहुंचने लगी। लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और कानून के तहत कार्रवाई कर दी।
Source: Live Hindustan
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏





