पटना. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है. पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एसएसपी ऑफिस के बाहर एक युवक ने जहर खा लिया है. घटना के बाद से एसएसपी कार्यालय के बाहर अफरातफरी की स्थिति बन गयी. फिलहाल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

बताया जाता है कि युवक अपनी फरियाद को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचा था, इसी बीच किसी बात को लेकर युवक ने जहर खा लिया. युवक के जहर खाते ही एसएसपी कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जुट गयी, जिसे बाद पुलिस ने वहां से हटाया. युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

यह खबर अपडेट की जा रही है…
Source : News18
(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)







