डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर सरकारी योजना के तहत करोड़ों का ठेका अपने परिजनों को देने का आरोप लगा है. उपमुख्यमंत्री पर ये आरोप लगने के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. विपक्ष के नेता डिप्टी सीएम के साथ-साथ सूबे की एनडीए सरकार  को भी घेर रहे हैं. इसी क्रम में जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधा है. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे गलत कामों का पर्दाफाश करने को कहा है.

32 साल पुराने अपहरण के मामले में जेल में बंद पप्पू यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ” नीतीश जी, आपके उपमुख्यमंत्री पर लगा आरोप काफी गंभीर है. इसकी निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो. भारी झूठी पार्टी के नेतागण जमकर बिहार समेत देश को लूट रहे हैं। भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं के अपने वादे को मुख्यमंत्री निभाएं। बीजेपी वालों की बेईमानियों को उजागर करें!”

दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में पलीता लगाने का आरोप लग रहा है. उपमुख्यमंत्री द्वारा सात निश्चय योजना पार्ट-1 के तहत संचालित हर घर नल का जल योजना में अपने परिजनों को लाभान्वित करने की बात सामने आ रही है. ये आरोप लगाया जा रहा है कि बीजेपी नेता के गृह जिला कटिहार में नल जल योजना के तहत उनके परिजनों को जो 53 करोड़ का टेंडर दिया गया, उसमें बड़ा घोटाला हुआ है. वहीं, इस बात की जानकारी तारकिशोर प्रसाद को भी थी, लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस बात के सामने आने के बाद सियासी बवाल मच गया है.

biology-by-tarun-sir

बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, ” एनडीए की सरकार (NDA Government) में सिर्फ एक ही काम हो रहा है, वो है जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम. कटिहार जिले में जिस तरह से 53 करोड़ रुपए के नल जल योजना का टेंडर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के परिजनों को मिला, इससे साफ पता चलता है कि सरकार भ्रष्टाचार के लिए ही बनी है.”

Source : ABP News

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *