बिहार में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विशेष निगरानी इकाई की ताजा कार्रवाई वन विभाग के एक रेंज अफसर के खिलाफ हुई है, जिसमें आज से काफी अधिक संपत्ति का पता चला है। विशेष निगरानी इकाई, पटना के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने बताया कि वन एवं पर्यावरण विभाग के रेंज अफसर अखिलेश्वर प्रसाद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है शुक्रवार की सुबह इस अफसर के पटना और नवादा स्थित आवास पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में कैश और गहने बरामद किए गए हैं।

KRISHNA-HONDA-MUZAFFARPUR

पटना में पासपोर्ट आफ‍िस के ठीक सामने है घर

निगरानी विभाग की ओर से बताया गया है कि वन विभाग के इस रेंज अफसर का घर पटना में पासपोर्ट ऑफिस के ठीक सामने है। आशियाना- दीघा रोड में प्रकाशदीप एंक्लेव फ्लाइट संख्या डीके 301 में रेंज अफसर अपने परिवार के साथ रहते हैं। रेंज अफसर के नवादा स्थित घर पर छापामारी करने पहुंचे विशेष निगरानी इकाई के डीएसपी चंद्र भूषण ने बताया कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

clat

छापेमारी पूरी होते ही मिलेगा ब्‍यौरा

डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में उनके खिलाफ शिकायत सही पाए जाने के बाद निगरानी ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। उनके घर छापेमारी में काफी अधिक नगद राशि मिली है। डीएसपी ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद जब्‍त किए गए सामान का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराया जाएगा। इस छापेमारी में निगरानी इकाई के दरोगा रंजीत कुमार, शकील खान समेत कई अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल है।

Source : Dainik Jagran

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *