बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड मुख्यालय के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी राम प्रसाद राम उर्फ गुरूजी का पैसा बांटते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मुखिया प्रत्याशी ने टंडवा पंचायत के वार्ड नंबर-11 के धर्मखाप गांव में एक परिवार के लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर पैसा दिया था। प्रत्याशी पहले महिला को पैसा देते हुए नजर आ रहे हैं। जब महिला नहीं ले रही थी, तो उसके बच्चे को पैसा दिया जा रहा है।

इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ देवानंद कुमार सिंह ने बताया वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो सत्य प्रतीत होने पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मुखिया प्रत्याशी राम प्रसाद राम उर्फ गुरूजी ने बताया कि वे अपने वोटरों के बीच पैसा नही बांट रहे थे बल्कि अपने रिश्तेदार के बच्चे को पैसा दे रहे थे। विरोधियों ने गलत दुष्प्रचार करने को लेकर वीडियो वायरल किया है।

Source: Live Hindustan

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *