बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां हरमा पहाड़ी गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को पकड़कर पेड़ और बिजली के खंभे में बांध दिया. इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई. आरोप है कि बिजली के पोल और पेड़ में बांधकर मारपीट के बाद प्रेमी युगल को जिंदा जलाने की तैयारी की जा रही थी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया.

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले चार बच्चों की मां गिरजा देवी अपने प्रेमी रंजीत दास के साथ फरार हो गई थीं. फरार प्रेमी युगल को गांव वालों ने पकड़ लिया और फिर गांव लाकर पेड़ में बांधकर उनकी जमकर पिटाई की. प्रेमी युगल महिला और युवक हरमा पहाड़ी गांव के ही रहने वाले बताए गए हैं.

कई वर्षों से था प्रेम प्रसंग

दरअसल, हरमा पहाड़ी गांव की महिला गिरिजा देवी और उसी गांव के युवक रंजीत दास के बीच बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 5 दिन पहले दोनों के परिवार वालों में झगड़ा भी हुआ था. इसके बाद चार बच्चों की मां गिरिजा देवी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थीं. शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने दोनों को लक्ष्मीपुर इलाके के जंगल में पकड़ लिया और फिर दोनों को गांव लेकर आए. गांव लाने के बाद ग्रामीणों ने महिला को बिजली के खंभे से और युवक को पेड़ में बांध दिया. बांधने के बाद दोनों की जमकर पिटाई की और फिर केरोसिन तेल डालकर दोनों को जिंदा जलाने का प्रयास करने लगे

पुलिस ने छुड़ाया

सूचना के बाद मौके पर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष टीम के साथ पहुंचे और दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया. प्रेमी युगल को थाना लाया गया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दोनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कराई जा रही है. मामले की पुष्टि करते हुए एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि प्रेमी युगल को बांधकर पीटा जा रहा है और उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की जा रही है, बिना देर किए पुलिस मौके पर पहुंची जहां से दोनों को छुड़ा लिया गया है.

Input: news18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *