मधुबनी के बाबूबरही में प्रेमी युगल ने दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। युवती ने गांव के ही युवक से शादी रचाई। दोनों ने अंतरजातीय व‍िवाह क‍िया, उस समय दोनों की शादी इलाके में चर्चा का व‍िषय बनी, चर्चा हो भी क्‍यों न प्रेमी युगल ने काम ही कुछ ऐसा क‍िया था, लेक‍िन कुछ ही द‍िनों बाद यह हाईवोल्‍टेज ड्रामे का रूप ले ल‍िया। बताते चलें क‍ि पहले तो प्रेम प्रसंग में शादी रचा ली। तब प्रेम में पागल पति ने जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठकर बात की, लेकिन अब दहेज के लिए पति व ससुराल वालों ने दूसरी जाति की बहू को प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया। मामला अब बाबूबरही थाना पहुंच चुका है।

पीडि़ता विवाहिता तेघरा बरैल गांव निवासी चंदन कुमार की पत्नी कंचन कुमारी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि उसके गांव के ही चंदन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की जाति अलग है। इसी वर्ष सात मार्च को दोनों परिवारों की सहमति से सिसबाइर के महादेव मंदिर में दोनों का अंतरजातीय विवाह हुआ। कहा कि शादी के बाद कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन इधर एक-दो माह से पति चंदन, ससुर ललित शर्मा सहित अन्य ससुराल वाले दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज नहीं मिलने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर घर से भगा दिया। पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।

दहेज व डायन प्रताडऩा का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

बाबूबरही। झंझारपुर थाना क्षेत्र के महेशपुरा गांव निवासी जयप्रताप ङ्क्षसह की पत्नी देवकुमारी देवी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताडऩा व डायन प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। इनका मायका बाबूबरही थाना क्षेत्र का बरदाही गांव है। कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग इन्हें दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। इनकी जेठानी गौरी देवी हमेशा बीमार रहा करती थी। इधर, देवकुमारी अपने मायके आ गई। आरोप है कि ससुराल से इनके ससुर ङ्क्षवदेश्वर महतो, सास, भैंसुर, गोतनी इनके मायके आ धमके। घर में सिर्फ देवकुुमारी व इनकी वृद्व मां थी। सभी लोग इनके साथ गालीगलौज व मारपीट करते डायन का आरोप लगाई। जबरन मैला पिलाने का आरोप भी लगाया है। बताया कि बीमार होने पर सदर अस्पताल में इलाज कराया। कांड के आइओ अरङ्क्षवद ङ्क्षसहा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Source : Dainik Jagran

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *