केंद्र सरकार पर्यावरण को देखते हुए प्लास्टिक और थर्माकोल से बनी वस्तु पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के द्वारा 15 दिसंबर से प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्लास्टिक और थर्माकोल से बने ग्लास, थाली.कटोरी, प्लेट इत्यादि सामान बाजार में नहीं के बराबर देखा जा रहा है। जबकि प्लास्टिक के बने थैला बाजार में काफी कम देखा जा रहा है। उक्त सामग्री के विकल्प में बाजार में कई तरह के सामान आ गया है। जिसमें केले के थम से बने थाली, कटोरी,प्लेट चम्मच आदि हैं। इसके अलावा गन्ने की खोइया से बनी थाली कटोरी एवं प्लेट भी बाजार में लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा है। मक्के की बाली से बना हुआ सामग्री को भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। शहर के जीबी रोड स्थित थोक विक्रेता पिंटू कुमार का कहना है कि प्लास्टिक एवं थर्माकोल के बने सामान पर प्रतिबंध लग गया है। ऊक्त सामान के विकल्प में कई सामान बाजार में आया हुआ है।

मुंबई से बनकर आ रहा है सामान

प्लास्टिक और थर्माकोल के विकल्प में मुंबई से बनकर केले के थम,मकई की बाली एवं गन्ने की खोहिया से बने सामान बाजार में आ रहा है। सामान प्लास्टिक एवं थर्माकोल की अपेक्षा थोड़ी महंगी है। लेकिन पर्यावरण के दृष्टिकोण से काफी अच्छा है। लोग उक्त सामान के खरीदारी कर रहे हैं। व्‍यापारियों का कहना है कि सरकार अगर सहयोग करे तो बिहार में कई ऐसे उद्योग लगाए जा सकते हैं। इससे रोजगार का भी सृजन होगा।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

उड़ीसा से आ रहा है पत्तल

पॉलिथीन एवं थर्माकोल पर प्रतिबंध लगने के बाद उड़ीसा और झारखंड से पत्तल बाजार में आ रहा है। झारखंड के अपेक्षा उड़ीसा का पत्तल काफी अच्छा है। जो थर्माकोल के प्लेट से काफी बेहतर है। पत्तल का दाम कम होने के कारण बाजार में खूब बिक रही है। लोग थर्माकोल से बने प्लेट के उड़ीसा का पत्तल के खरीदारी खूब कर रहे हैं।

Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

parishram-jee-coaching

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *