सीवान से जेडीयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर (JDU Former MLA Shyam Bahadur) सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूर्व विधायक स्टेज पर छोटे कपड़े पहने डांसर के साथ खूब ठुमके (JDU Leader Dance) लगा रहे हैं. इतना ही नहीं नेताजी डांसर्स पर जमकर पैसों की बरसात भी कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर्स को देखकर नेताजी अपनी कुर्सी से उठे और खुद स्टेज पर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ ठुमके लगाए बल्कि पैसे भी लुटाए.

नेताजी के ठुमकों का वायरल वीडियो (Dance Video Viral) सीवान के जीबीनगर तरवाना थाना के उश्री गांव का है. गांव में विश्वकर्मा पूजा के मौके पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. बार डांसर्स स्टेज पर ठुकमे लगा रहे थे. रंगारंग कार्यक्रम में पहुंचे रंगीन मिजाज जेडीयू के पूर्व विधायक कुर्सी से उठकर स्टेज पर पहुंच गए. नेताजी ने खुद भी बालाओं के साथ ठुमके लगाए और उन पर नोटों की बरसात भी की.

जेडीयू के पूर्व विधायक के ठुमके

बात दें कि जेडीयू के पूर्व विधायक श्यामबहादुर अपने रंगीन मिजाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. बार बालाओं संग ठुमके लगाने का उनका ये कोई पहला वीडियो नहीं है. पहले भी कई बार वह डांस कर खबरों में आ चुके हैं. उन्होंने चुनाव के समय भी डांस करते हुए वोट मांगे थे. दूसरे मुद्दों को लेकर भी नेताजी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. जब नेताजी से ये पूछा गया था कि वह ऐसा क्यों करते हैं. इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि यह कला है. नेताजी ने कहा था कि वह भले ही डांस करते हैं लेकिन उनकी भावना कुछ और होती है.

बार बालाओं पर जमकर की नोटों की बारिश

कार्यक्रम के दौरान जेडीयू नेता स्टेज पर चढ़ गए और बार डांसर के साथ ठुमके लगाने लगे. डांसर को देखकर वह भी उसी की तरह अपनी कमर हिला रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद लोग इस नजारे को देखकर बहुत ही खुश हुए. नेताजी बार डांसर के साथ अश्लील डांस कर रहे थे. श्याम बहादुर पहले भी अपने डांस को लेकर चर्चा में रह चुके हैं.

Source: tv9

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *