बिहार में सुशासन की बात करने वाली सरकार एक बार फिर सवालों के घेरे में है. मामला जमीन कब्जा करने से जुड़ा है, जिसका आरोप बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि प्रसाद उर्फ पिन्नू पर लगा है. इस मामले में जमीन मालिक ब्रह्मानंद सिंह और श्रवण कुमार ने कई जगह शिकायत की लेकिन खास कार्रवाई नहीं हो सकी. इसके बाद उन्होंने सीएजेएम कोर्ट में आवेदन दिया जिसके बाद थाने को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

इस मामले में श्रवण कुमार ने कहा कि पटना के पटेलनगर इलाके में उनकी साढ़े छह कट्ठा जमीन है, उसकी कीमत कीमत करोड़ों में है. उन्होंने कहा कि 21 जून को 4-5 गाड़ियों पर सवार होकर आपराधिक तत्व उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंच थे. उन्होंने शास्त्रीनगर थाने को इसकी जानकारी दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची. इधर, ब्रह्मानंद सिंह ही खुद जमीन कब्जा करने वालों का विरोध करने के लिए आगे बढ़े तब उन्हें पता चला कि जमीन कब्जा करने आए लोग डिप्टी सीएम के रिश्तेदार हैं.

maths-point-by-neetesh-sir

अपने आदमी से कहा- उठाकर डिप्टी सीएम आवास ले चलो

जमीन मालिक ने कहा कि जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो एक व्यक्ति सामने आया और कहने लगा कि वह डिप्टी सीएम रेणु देवी का भाई रवि प्रसाद उर्फ पिन्नू है. पिन्नू का कहना था कि जमीन अब उसकी हो चुकी है. इस दौरान कई तरह से धमकी भी दी गई. इसके बाद मौके पर वे हट गए. जमीन मालिक के ने कहा कि डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई के जमीन पर आकर कब्जा करने का का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है. उन्होंने कहा कि इसके पहले भी 2019 में हथियार के बल पर पकड़कर उनके साथ मारपीट की गई थी.

vaishali-institue

डिप्टी सीएम रेणु देवी से भी मिल चुका जमीन मालिक

जमीन के मालिक ने डिप्टी सीएम रेणु देवी से भी मुलाकात कर उन्हें उनके भाई के बारे में जानकारी दी. लकिन रेणु देवी ने उनसे कहा कि उनका अपने भाई से कोई संबंध नहीं है. कई सालों से उन्होंने अपने भाई से बातचीत तक नहीं की है.

बेतिया में एक दुकानदारी की पिन्नू ने की थी पिटाई

बता दें कि रवि प्रसाद उर्फ पिन्नू ने दो साल पहले बेतिया में उसकी दबंगई और गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया था. पिन्नू ने बीच बाजार में एक दवा दुकानदार की बर्बर तरीके से पिटाई कर दी थी, बेतिया के स्थानीय लोगों के मुताबिक पूरे शहर में पिन्नू का आतंक कायम है.

Input: abp news

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *