जमुई जिले में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. घटना सोना थाना क्षेत्र के निमियातरी गांव की है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी धारदार हथियार से घायल कर दिया. घायल पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि छोटेलाल सोरेन अपनी 25 वर्षीय पत्नी संगीता हेंब्रम के चरित्र पर शुभा करता था. वो उसके किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध होने के शक में अक्सर उसके साथ झगड़ा और मारपीट करता था. सोमवार की सुबह भी उनके बीच इसे लेकर विवाद हुआ जिसमें तैश में आकर छोटेलाल ने संगीता की गला दबाकर हत्या कर दी.

अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी छोटेलाल ने ब्लेड से अपना गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया. इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सोनो पुलिस ने महिला के शव पर ही उसके पति को अधमरा पड़ा पाया. पुलिस ने आशंका जतायी कि मारपीट करने के बाद पति छोटेलाल सोरेन ने अपनी पत्नी संगीता की गला दबाकर पहले हत्या की फिर खुद को मारने के लिए ब्लेड से अपने गले को काट लिया, जिसके बाद वो अधमरा पड़ा हुआ था. पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घायल छोटेलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस संबंध में सोनो थाना अध्यक्ष मोहम्मद हलीम ने बताया कि अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर आरोपी पति छोटेलाल सोरेन अक्सर उससे मारपीट करता था और उसी कारण गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में उसने खुद भी ब्लेड से अपने गर्दन को काटने की कोशिश की, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं, आरोपी पति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों द्वारा जो भी आवेदन दिया जाएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *