औद्यौगिक थाना क्षेत्र के मंसरपुर फतेहपुर में शुक्रवार को दूल्हा, उसके पिता और रिश्तेदारों ने जमकर बवाल काटा। भोजन सामग्री ठंडा हो जाने के कारण दूल्हे के पिता मुहम्मद बुरहान आग बबूला हो गए। बेटे रेहान के अलावा मुहम्मद नवान, मुहम्मद आजाद समेत अन्य रिश्तेदारों के साथ भंडारे में जा पहुंचे और भोजन बनवा रहे मुहम्म्द मुनव्वर उर्फ जावेद को गाली-गलौज कर उसकी पिटाई कर दी।

-भोजन ठंडा देख भड़का दूल्हा पक्ष, भंडारे में घुस लड़की के भाई पर उड़ेल दिया खौलता पानी

– मंसरपुर फतेहपुर में दूल्हे के पिता और रिश्तेदारों ने जमकर काटा बवाल

– बरातियों ने दूल्हे ने पिता के साथ मिलकर लड़की वाले के घर पर की पत्थरबाजी

– औद्यौगिक थाना में दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज

उनका गुस्सा इतने में भी कम नहीं हुआ तो चावल के लिए गर्म किए जा रहे पानी को मुनव्वर पर डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसके शरीर की चमड़ी जगह-जगह से उधडऩे लगी। इसके बाद दूल्हा मुहम्मद फैजान और उसके पिता बुरहान ने लड़की के पिता को गाली-गलौज कर उनके घर पर पथराव भी कर दिया।

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

घटना को लेकर जख्मी मुनव्वर ने मुहम्म्द बुरहान, मुहम्मद रेहान, मुहम्मद रैयान, मुहम्मद फैजान, मुहम्म्द नवाज, मुहम्म्द आजाद, मुहम्मद रहजाद समेत कई अन्य को नामजद आरोपित बनाते हुए औद्यौगिक थाने में केस दर्ज कराया है। शादी मुहम्मद मुनव्वर की चचेरी बहन आंचल की थी।

उधर, फतेहपुर निवासी आरोपित मुहम्मद बुरहान ने भी लड़की पक्ष के मुहम्मद जावेद समेत कई अन्य लोगों को आरोपित बना केस दर्ज कराया है। दर्ज केस में बुरहान ने बारात लेकर पहुंचने पर रिवाल्वर लेकर नशे में धुत हो उत्पात मचाने, महिलाओं से गलत हरकत करने समेत कई गंभीर आरोप लगाया है।

बरात लगाने के बाद मारपीट की घटना हुई थी। जख्मी मुनव्वर के लिखित बयान पर लड़के पक्ष से कई लोगों को आरोपित बनाया गया है। आरोपित पक्ष की ओर से भी लड़की पक्ष के लोगों के विरुद्ध् केस दर्ज कराया गया है।– राजकुमार, औद्यौगिक थानाध्यक्ष

Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *