सीतामढ़ी शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर अनिल सिंह के छोटे पुत्र ने सोमवार की शाम अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका मेघा कुमारी (25) डॉक्टर के बड़े पुत्र अभिषेक सिंह की पत्नी थी। डॉ. अनिल सिंह शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बराही जगदीशपुर गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के डुमरा रोड में आवास पर क्लीनिक का संचालन करते हैं। पुलिस ने आरोपी देवर अभिजीत को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात पुलिस ने डॉक्टर और उसकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

सीतामढ़ी में डॉक्टर के बेटे ने नशे में भाभी की गोली मारकर की हत्या, देवर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर का छोटा पुत्र अभिजीत नशे की हालत में सोमवार की शाम अपने घर पहुंचा। घर पर भाभी से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद उसने भाभी के कमरे में घुसकर गोली मार दी और बाहर से कमरा बंद कर दिया। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे मेघा के पति व सास ने जख्मी हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्याकांड के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित देवर अभिजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के बाद घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

देवर ने ही भाभी को गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे की हालत में है। मामले में किसी बात को लेकर विवाद होने की बात कहीं जा रही है। आरोपित के होश में आने के बाद सही कारणों का पता चल सकेगा। – हर किशोर राय, एसपी

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *