बिहार की राजधानी फुलवारी शरीफ के एम्स के नजदीक एक निजी हॉस्पिटल में सड़क दुर्घटना में घायल 32 वर्षीय महिला भर्ती थी. निजी अस्पताल द्वारा इलाज के दौरान तीन लाख रुपये की डिमांड की गई. इलाज का पैसा 3 लाख रुपये नहीं चुका पाने पर बड़े अस्पताल में ले जाने के लिए डिस्चार्ज करने से इनकार कर दिया गया. इसके बाद महिला मरीज के परिजनों ने किसी तरह डेढ़ लाख रुपये जमा कराया और निजी अस्पताल के प्रबंधन को दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए गुहार लगायी.

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

बावजूद निजी अस्पताल के लोगों ने पूरा पैसा जमा करने के बाद ही महिला डिस्चार्ज करने की बात कह दी. इसके बाद महिला मरीज के परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया. निजी अस्पताल के बाहर हो-हंगामा की जानकारी फुलवारी शरीफ थाने के थानेदार आर रहमान को मिली. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक को चेतावनी देते हुए महिला को बेहतर इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराने के लिए डिस्चार्ज कराया.

घायल महिला संगीता कुमारी उम्र 35 वर्ष के भाई ने बताया कि मसौढ़ी से अपनी बहन को बाइक पर बैठा कर खगौल लख घर आ रहे थे. इसी दौरान 13 नवंबर की सुबह जानीपुर फुलवारी रोड पर नगवां के पास 13 नवंबर की सुबह बेलगाम ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गयी.

Source : Prabhat Khabar

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *